29 C
New Delhi
Wednesday, April 24, 2024

देखने लायक जोड़ी… आलिया भट्ट और राम चरण!

आरआरआर के ट्रेलर ने कई तथ्यों को उजागर किया है। एक यह है कि मेगा पॉवर स्टार, राम चरण का यह पहले कभी नहीं देखा गया अवतार है। साथ ही यह पहली बार है जब आलिया भट्ट और राम एक साथ नजर आएँगे। इस दौरान चल रहे प्रचार से उनकी एक जॉइंट पिक्चर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। दोनों एक साथ अद्भुत दिखाई दे रहे हैं और फैंस निश्चित रूप से स्क्रीन पर फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राम चरण के इस किरदार में उग्रता, तीव्रता और करिश्मा भरपूर है, जिसमें वे ब्रिटिश सेना के एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। जबकि आलिया फिल्म में सीता नाम की एक सुंदर महिला हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आलिया ने राम चरण और जूनियर एनटीआर के रिश्ते और सेट पर उनके द्वारा की गई मस्ती के बारे में बात की। उन्होंने उल्लेख किया कि राम चरण काफी आरक्षित और खुद के लिए समर्पित व्यक्ति हैं। वहीं राम चरण ने कहा कि वे आलिया की खूबसूरती से स्तब्ध हैं। आलिया कहती हैं, “मैंने पहली बार एनटीआर के साथ काम किया है। एनटीआर ने कहा कि उन्होंने हाल के दिनों में किसी अभिनेत्री के साथ काम नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ राम चरण के साथ काम किया है। वहीं अगले दिन, मैंने राम चरण के साथ काम किया। यह उनके लिए एक बड़ा दिन था, क्योंकि वे एक महत्वपूर्ण सीन कर रहे थे। वे बेहद शांत थे। फिर मैंने दोनों अभिनेताओं के साथ मिलकर काम किया। यह बेहद हैरान करने वाला था, क्योंकि वे एकदूसरे की टांग खींच रहे थे। तभी मुझे समझ में आया कि उन्हें किसी अभिनेत्री की जरुरत नहीं है, वे खुद में ही खूब मस्ती करते हैं।

फिल्म 7 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज़ होने जा रही है और ट्रेलर ने पहले ही काफी उत्साह और चर्चा पैदा कर दी है।

Related Articles

Latest Articles