23.1 C
New Delhi
Monday, March 18, 2024

‘तितली’ के टेलिकास्ट को लेकर उत्साहित हैं सीरियल के लीड एक्टर अविनाश मिश्रा, जानिए क्या कहा

स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए लेकर आया है एक अलग और पहले कभी न देखी गई लव स्टोरी जिसका नाम है ‘तितली’। यह शो आपको रोमांस के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या यह वाकई प्यार है?

इस शो के साथ स्टारप्लस ने एक और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस – नेहा सोलंकी को लॉन्च किया हैं। नेहा सोलंकी तितली में टाइटिलर रोल निभाती नजर आएंगी। वहीं शो में नेहा के अपोजिट अविनाश मिश्रा, गर्व का किरदार निभा रहे हैं। ये शो आज से टेलिकास्ट होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में दर्शकों को शो में तितली और गर्व की भावनाओं के अलग-अलग रंगों और तितली के भावनात्मक उथल-पुथल को देखने का मौका मिलेगा।

वहीं, शो के प्रोमो के जारी होने के बाद से ही दर्शक इसके फैन हो गए है और तितली और गर्व के रूप में नेहा सोलंकी और अविनाश मिश्रा की केमिस्ट्री की सराहना कर रहे हैं।

शो के टेलिकास्ट के खास मौके पर गर्व की भूमिका निभा रहें एक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा, “गर्व का किरदार दिलचस्प है। यह उन किरदारों से बहुत अलग है, जिन्हें मैंने पहले निभाया है। गर्व एक इम्परफेक्ट व्यक्ति है, लेकिन उसके इरादें अच्छे है। तितली एक कहानी है कि कैसे हम अक्सर रिश्तों में लाइन्स को नजर अंदाज कर देते हैं, प्यार क्या है और क्या लाइन को क्रॉस करते है। आजकल, हमने इसे रिश्ते में रेड फ्लैग का नाम दे दिया है। मैं शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं, यह एक बहुत ही नया कॉन्सेप्ट है, नेहा, मैंने और कास्ट और क्रू ने शो के लिए बहुत मेहनत की है और अब हम दर्शकों को ये जादू देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं। ये शो आज की जरूरत है और मेरे आस-पास होने वाली चीजों का साक्षी है, यह शो इस पीढ़ी को रिश्ते में रेड और ग्रीन फ्लैग के बारे में बताएगा।”

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। यह कहना सही होगा कि यह चैनल विशेष रूप से एक ऐसा हब है जहां दर्शक अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, इमली, चाशनी और फालतू, जो कैरेक्टर एम्पावरमेंट पर फोकस करता है जैसे कई और आकर्षक शोज के अद्भुत लाइनअप को देखते हुए भावनाओं के बवंडर से गुजरते हैं। दर्शकों ने इस तरह के कंटेंट को खूब सराहा भी है। स्टारप्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को अपनी कहानी के प्लॉट के साथ टेलीविजन स्क्रीन से जोड़े रखना सुनिश्चित किया है। स्टारप्लस के शोज में आकांक्षी महिला किरदार को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला है। कह सकते है कि शोज के ये फीमेल कैरेक्टर आज देश की न जाने कितनी महिलाओं के लिए एक सॉलिड रोल मॉडल बन चुकी है। तितली के साथ, स्टार प्लस का यही इरादा है और साथ ही अपने दर्शकों के लिए स्टोरीटेलिंग के एक अनोखे तरीके के साथ आगे बढ़ने की कोशिश भी है।

तो आज से रात 11 बजे स्टारप्लस पर सोमवार से रविवार तितली देखने के लिए तैयार रहिए।

Related Articles

Latest Articles